..................... Ayushmann Khurrana announces Eid Par Pooja Hogi with Ananya Panday, first teaser | आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 टीज़र का किया एलान - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना ने कर दिया है एलान - ईद पर पूजा होगी, जारी हुआ ड्रीम गर्ल 2 का मज़ेदार टीज़र

इस बार ईद पर पूजा होगी। ये एलान कर दिया है खुद आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के टीज़र के साथ। आयुष्मान खुराना और नुशरत भरूच स्टारर ड्रीम गर्ल सुपरहिट फिल्म थी और अब आयुष्मान खुराना फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ लौट रहे हैं। इस पार्ट में उनका साथ देंगी अनन्या पांडे। साथ ही फिल्म की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है।

फिल्म के टीज़र में ही आयुष्मान खुराना अनाउंस करते हैं कि इस बार ईद पर पूजा होगी और पूजा में शामिल होंगे उसके पुजारी अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज़, राजपाल यादव, असरानी साहब, मनोज जोशी, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और सीमा पाहवा।

ayushmann-khurrana-announces-eid-par-pooja-hogi-with-ananya-panday-see-dream-girl-2-first-teaser

फिल्म की स्टारकास्ट देखकर ये साफ है कि इसे कॉमेडी का फुल डोज़ बनाने की कोशिश की जा रही है। टीज़र भी उतना ही मज़ेदार है जहां आयुष्मान खुराना अपने दोस्तों से ये चर्चा करते दिखते हैं कि बॉलीवुड की हालत बहुत खराब है, इतनी खराब है कि डीवीडी पर भी फिल्में नहीं चल रही हैं। इसलिए पूजा होगी।

हीरोइन की रेस

हीरोइन की रेस

इस सीक्वल को सबसे पहले तेजस्वी प्रकाश को ऑफर किया गया था। तेजस्वी के बाद इस फिल्म को सारा अली खान को ऑफर किया गया। इसके बाद फिल्म की चर्चा खत्म हो गई। ड्रीम गर्ल कहानी थी करमवीर सिंह नाम के एक लड़के की जो एक कॉल सेंटर में जॉब करता है और लड़कियों की आवाज़ में बात करते हुए मर्दों का अकेलापन दूर करने की कोशिश करता है। फिल्म को अपनी अनोखी कहानी के लिए दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

बुरी तरह ट्रोल हुईं अनन्या

बुरी तरह ट्रोल हुईं अनन्या

गहराइयां के लिए अनन्या पांडे को काफी तारीफें मिली थीं। वहीं कुछ लोग उनकी बेढब अभिनय के लिए उनकी आलोचना भी करते दिखे इन मिली जुली प्रतिक्रियाओं के बीच अनन्या पांडे लगातार पॉज़िटिव रहीं। गहराईयां के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म लाईगर रिलीज़ हुई जिसे नेटफ्लिक्स ने 60 करोड़ में खरीदा। इस फिल्म के रिलीज़ होते ही अनन्या को वापस बुरी तरह ट्रोल किया गया।

फिल्मों की कमी नहीं

फिल्मों की कमी नहीं

ट्रोल होने के बावजूद अनन्या के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। अनन्या पांडे के हिस्से में फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म खो गए हम कहां भी है। इस फिल्म में अनन्या पांडे एक बार फिर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म में द व्हाईट टाईगर फेम आदर्श गौरव भी दिखाई देंगे। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है। इसके अलावा, अनन्या पांडे को अक्षय कुमार के अपोज़िट भी एक फिल्म मिल चुकी है।

धड़ाम से गिरी अनेक

धड़ाम से गिरी अनेक

आयुष्मान खुराना की आखिरी फिल्म अनेक बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा नहीं चली और इसका कारण फिल्म का कमज़ोर होना माना जा रहा है। फिल्म को डायरेक्ट किया था अनुभव सिन्हा ने जो इस बार नॉर्थ ईस्ट की परेशानी लेकर दर्शकों को सामने आए थे। अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान खुराना पिछली बार आर्टिकल 15 में नज़र आए थे। इस फिल्म में अनुभव सिन्हा ने आयुष्मान को उनकी हल्की फुल्की छवि से विपरीत एकदम कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में पेश किया गया था।

आशिकी से जीता था दिल

आशिकी से जीता था दिल

हालांकि उससे पहले, पिछले साल आयुष्मान खुराना ने अपनी आखिरी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के साथ एक बार फिर फैन्स का दिल जीता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, चंडीगढ़ के गबरू पंजाबी नौजवान के किरदार में थे जिसने ज़्यादा दुनिया नहीं देखी है और LGBTQ के बारे में तो उसे कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में वो एक Trans लड़की से प्यार कर बैठता है और उसे इस बात को स्वीकार करने में और समझ पाने में काफी समय लग जाता है।

डॉक्टर जी में उठाएंगे नई समस्या

डॉक्टर जी में उठाएंगे नई समस्या

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी शानदार है। डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक Gynaecologist की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप की बहन अनुभूति कश्यप डायरेक्ट कर रही हैं। आयुष्मान खुराना आम आदमी के हीरो हैं और यही उनके स्टारडम को चमकाता है। उनका आम आदमी की भूमिका में असाधारण सा अभिनय लोगों के दिल को छू जाता है।

इंटरटेन करने की तैयारी

इंटरटेन करने की तैयारी

आयुष्मान खुराना ने हर फिल्म के साथ सामाजिक मुद्दे उठाए हैं। हालांकि उनकी फिल्म एक्शन हीरो थोड़ी अलग होगी। एक्शन हीरो में आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्शन हीरो की भूमिका में हैं जो परदे पर खूब मार धाड़ कर लेता है और काफी हिंसक है लेकिन निजी ज़िंदगी में उतना ही शांतिप्रिय है। और इन्हीं दो विपरीत छवियों के कारण उसके जीवन में काफी उथल पुथल मच जाती है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अनिरूद्ध अईयर। फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक्शन करते दिखाई देंगे।

ड्रीम गर्ल 2 से कॉमेडी में वापसी

ड्रीम गर्ल 2 से कॉमेडी में वापसी

ड्रीम गर्ल 2 के साथ आयुष्मान खुराना एक बार फिर से कॉमेडी फिल्मों की ओर रूख करेंगे। फिल्म का टीज़र भी दिलचस्प लग रहा है।हालांकि, दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए पूजा को ईद पर बताया गया है लेकिन यहां बात हो रही है इद - अल - अधा की यानि कि बकरीद। फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X