नेशनल अवार्ड 2019: 'बेस्ट एक्टर' बने आयुष्मान और विकी कौशल- कहा, मेहनत का फल मिला

By Staff

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विकी कौशल (उरी) के नाम हुआ है। दोनों अभिनेताओं ने इस सम्मान पर खुशी जताई है। जहां अंधाधुन ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार पाया है, वहीं फिल्म उरी के पास 4 अवार्ड आए हैं।

आयुष्मान खुराना ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि मुझे आज मेहनत का परिणाम मिला है। आज मेरे काम को इस बेहतरीन सम्मान से नवाज़ा गया है। फ़िल्म 'अंधाधुन' मेरे लिए हमेशा ख़ास रहेगी क्योंकि यह किरदार मेरे लिए एक चैलेंज था और इसने मेरे अभिनय क्षमता को भी नया रास्ता दिया है। फ़िल्म 'बधाई हो' की बात करूं तो ऐसे मुद्दों पर फ़िल्में बनाना अपने आप में चैलेंज है, लेकिन हमारे डायरेक्टर अमित शर्मा ने हिम्मत दिखाकर यह फ़िल्म बनाई। मैं उन्हें ढेर सारी बधाई देना चाहूंगा।

National Award

वहीं, विकी ने कहा कि उरी जैसी फिल्म के लिए यह सम्मान पाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं यह अवार्ड पाकर कितना खुश हूं, इसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। मैं यह अवार्ड उरी की पूरी टीम, इस देश और आर्मी के जवानों के नाम करना चाहता हूं।

उरी के निर्देशक आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया। निर्देशक ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा- 15 साल तक लगातार असफलता और रिजेक्शन देखने के बाद फ़िल्म की सफलता और यह बेहतरीन सम्मान बेहद मायने रखता है। मैं ज्यूरी के साथ साथ तमाम दर्शकों को इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और मैं यह नेशनल अवार्ड अपने देश के जवानो और उनकी बहादुरी को समर्पित करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X