..................... आयुष्मान खुराना - वाणी कपूर की फिल्म का नाम - चंडीगढ़ करे आशिकी | Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor's Abhishek Kapoor film titled Chandigarh kare Aashiqui - Hindi Filmibeat

चंडीगढ़ करे आशिकी - वाणी कपूर से इश्क लड़ाने जा रहे हैं आयुष्मान खुराना, देखिए पहली तस्वीर

बॉलीवुड में धीरे धीरे नए प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट शुरू हो रहा है और पुराने प्रोजेक्ट्स पटरी पर आ रहे हैं। अब अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का टाईटल भी तय हो चुका है। फिल्म के नाम का अनाउंसमेंट फिल्म की लीड कास्ट आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की एक तस्वीर के साथ हुआ।

फिल्म का नाम है - चंडीगढ़ करे आशिकी। फिल्म एक प्रेम कहानी है और आयुष्मान खुराना फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में होने से काफी खुश हैं। आयुष्मान के फैन्स उनकी नई फिल्म के अनाउंसमेंट से काफी खुश हैं।

ayushmann-khurrana-and-vaani-kapoor-s-abhishek-kapoor-film-titled-chandigarh-kare-aashiqui

फिल्म में आयुष्मान खुराना एक एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान आयुष्मान को काफी वज़न बढ़ाना पड़ा है और नए लुक में वो लोगों के सामने आ चुके हैं।

गौरतलब है कि अभिषेक कपूर की ये चौथी फिल्म है वहीं आयुष्मान खुराना इस समय सबकी हिट लिस्ट पर हैं। बॉक्स ऑफिस पर वो सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हैं। क्योंकि आजकल आयुष्मान खुराना जिस चीज़ पर हाथ लगा दें वो चमक जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X