आयुष्मान खुराना का अगला धमाकेदार प्रोजेक्ट - फिर से करेंगे 100 करोड़ी धमाका
डायरेक्टर श्रीराम राघवन और आयुष्मान खुराना ने पिछले साल अंधाधुन के साथ साल की बेस्ट फिल्म दी थी। अब खबर है कि इस जोड़ी ने अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। श्रीराम ने आयुष्मान को एक फिल्म का आईडिया सुनाया है जो आयुष्मान को बेहद पसंद आया है और इस पर काम शुरू हो चुका है।
अंधाधुन की ही तरह ये फिल्म भी एक थ्रिलर है लेकिन ये साफ है कि ये फिल्म अंधाधुन का सीक्वल नहीं है। बल्कि ये फिल्म अंधाधुन से बिल्कुल अलग है। आयुष्मान शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की शूटिंग के बाद इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।

अंधाधुन एक कॉमेडी - सस्पेंस फिल्म है जहां आयुष्मान खुराना एक अंधे पियानो प्लेयर का किरदार निभा रहे हैं जो अंधा नहीं होता है। लेकिन दिलचस्प ये है कि हालात के चलते वो सच में अंधा हो जाता है। जब वो अंधा नहीं था तो सबको लगा कि अंधा है लेकिन जब वो अंधा है तो वो किसी को ये लगने नहीं देना चाहता कि वो अंधा है।
उफ्फ कन्फ्यूज़ हो गए ना। फिल्म में भी इतने ही भारी भरकम ट्विस्ट थे। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे देखिए ज़रूर।


Click it and Unblock the Notifications











