..................... आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने "डॉक्टर जी" का रीडिंग सेशन किया शुरू! Ayushmann Khurrana and Rakul preet singh start reading session of Doctor G! - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह ने "डॉक्टर जी" का रीडिंग सेशन किया शुरू!

By Filmibeat Desk

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत अभिनीत जंगली पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता और रोमांच पैदा कर दिया है। इस उत्सुकता को अधिक बढ़ाते हुए, प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अपने फॉलोवर्स और उत्साही प्रशंसकों को सूचित किया है कि उन्होंने इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा का स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन शुरू कर दिया है।

आयुष्मान और रकुल 'डॉक्टर जी' में पहली बार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। आयुष्मान जहां डॉ उदय गुप्ता की भूमिका निभाएंगे, वहीं अभिनेत्री एक मेडिकल स्टूडेंट डॉ फातिमा के किरदार में दिखाई देंगी,

doctor g, ayushmann khurrana, डॉक्टर जी, आयुष्मान खुराना

जो फिल्म में आयुष्मान की सीनियर है। फ़िल्म का कांसेप्ट यूनिक, दिलचस्प और कुछ ऐसा है जो हमने मैनस्ट्रीम सिनेमा में नहीं देखा है और यह इंतज़ार निश्चित रूप से मीठा होगा!

फिल्म अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। फिल्म सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने लिखित है। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ऐलान किया गया था।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आयुष्मान खुराना किसी तरह की अलग फिल्म कर रहे हैं, बल्कि कई बार वो अपनी फिल्मों से लोगों को चौका चुके हैं। निश्चित ही ये जोड़ी कमाल करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X