डॉक्टर जी: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टारर कॉमेडी- ड्रामा के रिलीज डेट का ऐलान
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत बहुप्रतीक्षित मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा 'डॉक्टर जी' के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 14 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित, डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक मेडिकल छात्र की भूमिका में हैं।
स्क्रीन्स पर अलग अलग भूमिकाओं में नजर आने वाले एक्टर आय़ुष्मान ने हमेशा अपनी दिलचस्प कहानियों से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अब आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने असली अंदाज में, प्रभावशाली कॉमेडी के अपने सिग्नेचर ब्रांड के साथ एक और ऐसा सब्जेक्ट लेकर आ रहें है, जो एक खास विषय को बढ़ावा देने का वादा करता है।

एक मेल गायनोकोलॉजिस्ट के रूप में कदम रखते हुए, अभिनेता ने पहला पोस्टर साझा किया है जो हमें गायनोकोलॉजिस्ट बनने के लिए उनकी मेडिकल जर्नी की दुनिया की एक झलक पेश करती है। ऐसे में यह देखते हुए कि 2022 में बहुत कम कॉमेडी फिल्में देखी गई हैं, यह कॉमेडी लवर्ल के लिए किसी ट्रीट से कम नही है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने आईएएनएस को बताया, "डॉक्टर जी एक ऐसा विषय है जो लोगों को मनोरंजक तरीके से एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा। यह एक संदेश के साथ एक शानदार विषय है जो लोगों के दिलों को आकर्षित करेगा। यह वो सिनेमा का ब्रांड है जो फिल्मों में मेरी पहचान बन गया है।"
डॉक्टर जी की कास्ट में रकुल प्रीत सिंह, डॉ फातिमा सिद्दीकी के रूप में और शेफाली शाह, डॉ नंदिनी श्रीवास्तव के रूप में दिखाई देंगी। वहीं फिल्म में शीबा चड्ढा भी आयुष्मान खुराना की मां के किरदार एक प्रमुख भूमिका में हैं।
आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर डॉक्टर जी का पोस्टर शेयर किया और लिखा, "ज़िंदागी है मेरी गुगली से भरपूर.. चाहिए था हड्डी रोग, पर बन गया डॉक्टर जी .. अपनी अपॉइंटमेंट के लिए तैयार हो जाइए, #DoctorG 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में आपकी उपस्थिति दर्ज करेगा।


Click it and Unblock the Notifications












