आयुष्मान खुराना Vs राजकुमार राव - इस फिल्म के लिए चल रही है कड़ी टक्कर
आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के बीच आजकल अजीब सी एक टक्कर चल रही है। इसी के चक्कर में दोनों के बीच एक तेलुगू फिल्म को लेकर टक्कर चल रही है। फिल्म का नाम है नीनू वीदानी नीदानु नेने। फिल्म इसी साल अप्रैल में आई है और एक रोमांटिक हॉरर है जिसमें संदीप किशन और आन्या सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का तमिल रीमेक भी बन रहा है।
वहीं फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव दोनों को ही अप्रोच किया गया है। अब देखना है कि दोनों में से कौन इस प्रोजेक्ट के लिए फाईनल होता है। दोनों के ही बीच नई जेनरेशन के बेस्ट एक्टर बनने की होड़ लग चुकी है। और दोनों ही स्कोर बोर्ड में ऊपर नीचे होते रहते हैं।
वैसे दिलचस्प है कि जहां आयुष्मान खुराना पहली बार में बरेली की बर्फी करना ही नहीं चाहते थे वहीं दूसरी तरफ, हाल ही में राजकुमार राव ने आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान रिजेक्ट कर दी है। हालांकि ये खबर केवल गपशप गली में ही तेज़ी से फैली है। जबकि फिल्म के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था इस खबर की पुष्टि किसी ने नहीं की है।
राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना को बरेली की बर्फी में साथ देखकर फैन्स को काफी मज़ा आया था और दोनों को साथ में देखने की खबर सुनकर भी फैन्स काफी उत्साहित हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications