बाला की सक्सेस पार्टी में जमकर डांस करते आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव- VIDEO वायरल
ड्रीम गर्ल के बाद, अब आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार कर चुकी है और फिल्म सुपरहिट रही है। फिल्म की सफलता सेलिब्रेट करने के लिए टीम ने सक्सेस पार्टी रखी, जहां अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां डांस फ्लोर पर आयुष्मान और राजकुमार पूरी मस्ती में जमकर नाचते दिख रहे हैं।
बता दें, आयुष्मान और राजकुमार 'बरेली की बर्फी' जैसी हिट फिल्म में साथ काम कर सकते हैं। दोनों ही सितारे आज काफी दमदार माने जाते हैं और एक के बाद एक विषय प्रधान फिल्मों के साथ अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

खास बात है कि बाला के साथ आयुष्मान ने बैक टू बैक सातवीं हिट फिल्म दी है। आयुष्मान इससे पहले बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं। बाला की बात करें तो.. फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यमी गौतम मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की सक्सेस पार्टी में सभी कलाकारों ने खूब मस्ती की।
यहां देंखे वीडियो-
View this post on Instagram100 per cent certified terminators of the box office #AyushmanKhurana #rajkummarrao 🔥🔥🔥🔥🔥
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications











