Video: पिज्जा देख Ayushmann Khurrana का हुआ ऐसा बुरा हाल, काजोल का फ्राइज पर आया दिल

आयुष्मान खुराना ने वर्ल्ड पिज्जा डे पर अपना पसंदीदा भोजन पिज्जा देखा तो उनके मुंह में पानी आ गया लेकिन फिर भी उन्होंने इससे मुंह मोड़ लिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दो लोग आयुष्मान खुराना के लिए पिज्जा लेकर आते हैं। आयुष्मान खुराना पिज्जा देखकर खाने के लिए बुरी तरह लालच में आ जाते हैं लेकिन वो पिज्जा से दूर हट जाते हैं। आयुष्मान खुराना ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है।
उन्होंने लिखा है- 'सभी पिज्जा प्रेमी जो डाइट पर हैं, #WorldPizzaDay'। वहीं, इस वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई मैं तो इतना करीब देखकर खा लेता। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- आप डाइट वाला पिज्जा ऑर्डर कर लो।
आयुष्मान खुराना के अलावा काजोल ने भी वर्ल्ड पिज्जा डे पर एक मजेदार पोस्ट किया है। पिज्जा तो नहीं लेकिन अभिनेत्री अपनी तस्वीरों में फ्राइज खाती दिख रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जमीन पर बैठकर वो फ्राइज खा रही हैं। हर तस्वीर में काजोल मुस्कुरा रही हैं।
साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है- #WorldPizzaDay पर फ्राइज खा रही हूं..मैं आलू नहीं छोड़ सकती।'; वहीं, काजोल के इस पोस्ट पर भी लोगों ने जमकर कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- चिप्स भी अच्छे होते हैं, मुझे वो पसंद है। एक यूजर ने लिखा है- आप समय के साथ और भी खूबसूरत हो रही हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' में नजर आएंगी। यह अमेरिकन सीरीज का हिंदी वर्जन होगा। हाल ही में काजोल 'सलाम वेंकी' फिल्म में भी नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications