2 सुपरहिट फिल्मों के बाद, फिर बनी जोड़ी- आयुष्मान, भूमि की अगली फिल्म फाइनल
Recommended Video
एक के बाद एक 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी सुपरहिट फ़िल्मों के बाद आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर अपनी तीसरी फिल्म के साथ लौट आए हैं। आयुष्मान और भूमि अब अमर कौशिक की अगली फिल्म 'बाला' में नजर आएंगे। याद दिला दें, अमर कौशिक के 2018 में स्त्री जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की जोड़ी पहली फिल्म से ही सुपरहिट है। 'दम लगा के हईशा' और 'शुभ मंगल सावधान' में ना उन्हें सिर्फ समीक्षकों की तारीफ मिली, बल्कि आम दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। खासकर विषय प्रधान फिल्मों के लिए इस जोड़ी को परफेक्ट माना जाता है। इन फ़िल्मों में उनके तालमेल और अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा और वे परदे की एक ऐसी जोड़ी बन गई जिसपर सबकी नज़र रहती है।

यह जोड़ी अब स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक की अगली फ़िल्म बाला में वापस आ गई है और जाहिर है कि ये दोनों कलाकार, जो परदे के अलावा भी बहुत अच्छे दोस्त हैं, साथ मिलकर अपने अगले सफ़र की शुरुआत करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
वहीं, भूमि भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। भूमि ने कहा, आयुष्मान और मुझे ऐसी फ़िल्में बहुत अच्छी लगती हैं जो असल ज़िंदगी का हिस्सा होती हैं और मैं तीसरी बार उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमें अपनी पिछली दो फिल्मों में बहुत पसंद किया गया है और इससे मुझे बहुत सारा भरोसा मिलता है कि बाला के साथ हम फिर से लोगों को देखने के लिए एक और मजेदार फ़िल्म देंगे। बाला की शूटिंग का शेड्यूल मई के पहले सप्ताह से शुरू होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications












