..................... Ayushmann khurrana and Bhumi pednekar's dance on 'Dheem Dheeme' song goes viral - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के डांस ने मचाया तहलका- इंटरनेट पर वायरल हो रहा है Video

आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर हाल ही में फिल्म बाला में नजर आए थे और दोनो ने काफी कमाल का अभिनय किया है। इस समय दोनो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनो धमाकेदार डांस कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये गाना भूमि पेडनेकर की फिल्म पति पत्नी और वो का है। गाने बोल हैं धीमे धीमे जो कि काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। इसका मतलब ये है कि बाला के बाद आयुष्मान खुराना भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।

इसी सिलसिले में आयुष्मान ने पति पत्नी और वो के गाने धीमे धीमे पर भूमि के साथ डांस किया है। इस वीडियो को दोनो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है और डालते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ayushmann khurrana, bhumi pednekar, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर के अलावा इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस वीडियो पर कुछ सेलेब्स के कमेंट्स भी आए हैं। शूटर दादी (चंद्रो तोमर) ने भी वीडियो पर कमेंट में 'लव यू' लिखा है।

इसके साथ ही आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने भी आयुष्मान- भूमि को 'क्यूटीज' बताया है। बता दें कि इस समय फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स एक दूसरे की फिल्में अक्सर प्रमोट करते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X