Ayushmann Khurrana: पिता के अंतिम संस्कार के वक्त भावुक हुए आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना, सामने आई तस्वीरें

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया, जिसके चलते उनके परिवार में इस वक्त दुख का समय चल रहा है। ऐसे में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनसें देखा जा सकता है कि पति के अंतिम संस्कार के दौरान दोनो भाई अपारशक्ति और आयुष्मान काफी इमोशनल हो गए थे।
गौरतलब है कि, आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना पिता, प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित पी खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।
Recommended Video
उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में हुआ। अंतिम संस्कार की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें आयुष्मान और अपारशक्ति को अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं।
पिता की मृत्यु की खबर की पुष्टि करते हुए, अभिनेता अपारशक्ति के प्रवक्ता ने एक दिन पहले एक पारिवारिक बयान शेयर किया। इस नोट में लिखा है, "हमें यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषी पी खुराना का आज सुबह 10:30 बजे मोहाली में लंबी असाध्य बीमारी के कारण निधन हो गया। हम इस दौरान आपकी सभी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए ऋणी हैं।"
जैसे ही इस तरह से सोशल मीडिया के जारिए यह खबर सामने आई, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने आयुष्मान और अपारशक्ति के प्रति अपनी प्रतिक्रयाएं देना शुरु कर दिया।
अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, ayushmannk और परिवार के लिए प्रार्थना। इस कठिन समय के दौरान आपके लिए शक्ति और सांत्वना की कामना। शांति।" काजोल ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर जोड़ा, "ayushmannk को उनके दुख में मेरी गहरी संवेदना। माता-पिता माता-पिता हैं और उनका नुकसान हमेशा सबसे गहरे स्तर पर महसूस किया जाता है।"
सुनील शेट्टी ने कहा, "ईश्वर आपको इस भारी नुकसान से उबरने की शक्ति दे। घर पर हम सभी की ओर से हार्दिक संवेदनाएं। खैर अभी तो सोशल मीडिया पर हर कोई इसको लेकर अपनी प्रतिक्रयाएं साझा कर रहा है और आयुष्मान और अपारशक्ति के साथ उनकी दुख की घड़ी में खड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications













