..................... Ayushmann Khurrana and Ananya Pandey s film Dream Girl 2 advance booking see Fans were shocked - Hindi Filmibeat

आयुष्मान - अनन्या की फिल्म का अभी से ऐसा हाल, 'Dream Girl 2' की एडवांस बुकिंग देख फैंस को लगा झटका

Dream Girl 2

Dream Girl 2: वर्तमान समय में सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्म रिलीज हो रही हैं, जिसमें से कई तो फ्लॉप हो रही हैं और कुछ सारे रिकॉर्ड तोड़ कर शानदार कमाई कर रही हैं। अब रिलीज होने वाली फिल्म की लिस्ट में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म (Dream Girl 2) ड्रीम गर्ल 2 है। फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरो पर चल रहा है। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग (Advance booking)देख कर फैंस को झटका लग गया है।

ड्रीम गर्ल 2 की एडवांस बुकिंग-

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट काफी नजदीक है जिसकी वजह से मेकर्स इसका जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। हालांकि, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है। धीमी शुरुआत देखकर फैंस और फिल्म की टीम थोड़ी परेशान हैं।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म अपने शुरुआती दिन में अब तक लगभग 18500 टिकट बेचने में सफल रही है, लेकिन टीम को यकीन है कि जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आएगी इसकी संख्या बढ़ेगी।

वर्तमान में अधिकांश टिकट मुंबई और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचे गए हैं। इसके बाद बेंगलुरु और हैदराबाद का नंबर है। आयुष्मान की इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की ओएमजी 2 से है।

बैसे गदर 2 और ओएमजी 2 इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन किए हैं। गदर 2 ने 12 दिनों में फिल्म 399 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही है। वहीं, ओएमजी 2 ने टिकट खिड़की पर अब तक 120 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।

आयुष्मान -अनन्या की खास फिल्म-

ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर धमाल मचा दिया था। इसकी शानदार सफलता को देखते हुए फिल्म का सीक्वल बनाने पर तुरंत विचार शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना महामारी और दूसरे कारणों की वजह से यह साल 2023 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म ने अनन्या पांडे और आयु्ष्मान खुराना दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X