नौटंकी भरी होगी आयुष्मान खुराना की 'नौटंकी साला'

विक्की डोनर के बाद आयुष्मान खुराना इस साल अपनी अगली फिल्म 'नौटंकी साला' को लेकर खासा उत्साहित हैं। नौटंकी साला का फर्स्ट लुक 2 अक्टूबर 2012 में रिलीज हुआ था और इसका पहला प्रोमो अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल छब्बीस के साथ रिलीज होगा। नौटंकी साला में आयुष्मान खुराना के साथ कुणाल रॉय कपूर, पूजा साल्वी और एवीलिन शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म के निर्देशक हैं रोहन सिप्पी और इसका निर्माण किया है भूषण कुमार, किशन कुमार, रमेश सिप्पी और रुपा दे चौधरी ने।

खबर है कि नौटंकी साला में अभिषेक बच्चन भी केमियो भूमिका में नज़र आएंगे। अभिषेक बच्चन अपने दोस्त रोहन सिप्पी की वजह से इस फिल्म में केमियो करने के लिए तैयार हुऐ हैं। आयुष्मान खुराना की ये मेन लीड रोल वाली ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले विक्की डोनर को लेकर भी आयुष्मान खुराना काफी चर्चा में रहे थे। फिल्म की थीम तो अलग थी ही साथ ही फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में यामी गौतम ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

नौटंकी साला फिल्म की कहानी दो दोस्तों के बीच की गहरी दोस्ती पर आधारित है। आयुष्मान खुराना और कुणाल रॉय कपूर की दोस्ती पर आधारित ये फिल्म, जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, एक कॉमडी फिल्म होगी। लेकिन खास बात ये होगी कि फिल्म में आजकल की कॉमेडी फिल्मों की तरह डबल सेंस वाले डायलॉग नहीं होंगे। आयुष्मान ने खुद इस मीडिया से कहा कि उनकी फिल्म नौटंकी साला एक कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसमें डबल सेंस वाले संवाद नहीं होंगे। आयुष्मान खुराना को इस फिल्म से एक बार फिर से अपने एक्टिंग टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा। नौटंकी साला इस साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X