शाहरुख के फैन हैं 'हवाईज़ादा आयुष्मान!
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह कहलाते हैं, इसलिए नहीं कि दुनिया भर में करोड़ों लोग उनके फैंस हैं बल्कि खुद इंडस्ट्री में भी उनके कई फैंस हैं जो उनसे मिलने व उनके साथ काम करने के इच्छुक रहते हैं। साथ ही कई तो ऐसे भी हैं जिनके इस इंडस्टी में आने के पीछे वजह ही शाहरुख खान हैं। इन्हीं में से एक हैं आयुष्मान खुराना जिनकी फिल्म हवाईजादा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर लैंड करने वाली है।
अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान खुराना ने ये पूछने पर कि इंडस्ट्री के किस एक्टर से आप सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं इसपर आयुश्मान ने कहा- मैं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान से बेहद प्रभावित हुआ हूं। शाहरुख खान का तो मैं फैन हूं हमेशा से। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान का राज किरदार बेहद खूबसूरत था और मुझे यकीन है कि मैं भी ऐसी प्रेम कहानी का हिस्सा जरुर बनूंगा।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा- दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में कुछ ही रोमांटिक सीन्स हैं, लेकिन वो सीन्स इतने जबरदस्त हैं कि उन्हें देखकर किसी को भी प्यार हो जाए। राज और सिमरन जैसी जोड़ी मिलनी बहुत मुश्किल है।
हवाईजादा फिल्म में आयुष्मान उस शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसने सबसे पहले ऐरोप्लेन का आइडिया इज़ात किया था।


Click it and Unblock the Notifications












