First LOOK: 2015 की सुपरहिट जोड़ी.. आ गई है साथ.. यहां देंखे पोस्टर!
आयुष्मान खर्राना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां देंखे फर्स्ट लुक।
आयुष्मान खुर्राना और भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी रोमांटिक और हैप्पी हैप्पी सा लग रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भी फाइनल कर दी गई है।
First REVIEW: सलमान की 'ट्यूबलाइट'.. बेहद खूबसूरत और इमोशनल फिल्म
शुभ मंगल सावधान 1 सितंबर को दर्शकों के सामने होगी। याद दिला दें, इससे पहले आयुष्मान- भूमि की जोड़ी को हम सुपरहिट फिल्म 'दम लगाके हईशा' में देख चुके हैं। फिल्म ने धमाकेदार प्रॉफिट कमाया था। लिहाजा, एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखने का काफी उत्साह है।

'शुभ मंगल सावधान' का निर्देशन आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं। जबकि निर्माता है आनंद एल राय। फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन फर्स्ट लुक से जाहिर है कि फिल्म हैप्पी यंग रोमांटिक फिल्म होगी। बता दें, यह तमिल फिल्म की रीमेक है।
आयुष्मान- भूमि ने एक और फिल्म भी साइन की थी- मनमर्जियां.. लेकिन उस फिल्म के डिब्बा बंद होने की खबरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications