First LOOK: 2015 की सबसे हिट जोड़ी.. आ रही है साथ.. 'शुभ मंगल सावधान'
आयुष्मान खुरार्ना- भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।
आयुष्मान खुर्राना और भूमि पेडनेकर की अगली फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी रोमांटिक और हैप्पी हैप्पी सा लग रहा है। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है।

याद दिला दें, इससे पहले आयुष्मान- भूमि की जोड़ी को हम सुपरहिट फिल्म 'दम लगाके हईशा' में देख चुके हैं। फिल्म ने धमाकेदार प्रॉफिट कमाया था। लिहाजा, एक बार फिर इस जोड़ी को साथ देखने का काफी उत्साह है।
''और मुझे उसी वक्त शाहरूख खान से प्यार हो गया....''
'शुभ मंगल सावधान' का निर्देशन आर एस प्रसन्ना कर रहे हैं। जबकि निर्माता है आनंद एल राय। फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन फर्स्ट लुक से जाहिर है कि फिल्म हैप्पी यंग रोमांटिक फिल्म होगी।
आयुष्मान- भूमि ने एक और फिल्म भी साइन की है- मनमर्जियां.. यह फिल्म 2016 में फ्लोर पर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications