पत्नी के अलावा किसी को किस नहीं करेंगे आयुष्मान!
हेडलाइन पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लगा होगा कि आखिर ये कैसा अजीब सा फैसला लिया है आयुष्मान खुराना ने। आयुष्मान जो कि अभी-अभी अपना एक्टिंग करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहें हैं उनके लिए इस तरह का फैसला लेना वाकई काफी अजीब है क्योंकि आजकल की फिल्मों में सेक्स और किसिंग सीन ना हों तो कौन फिल्म देखने जाता है। लेकिन आयुष्मान को ये फैसला अपनी पत्नी की वजह से लेना पड़ा क्योंकि हाल ही में आयुष्मान की रिलीज हुई फिल्म नौटंकी साला में आयुष्मान खुराना ने एक्ट्रेस को काफी देर तक किस किया है। इस सीन को देखने के बाद ही आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा काफी नाराज हो गयीं और उन्हें खुश करने के लिए आयुष्मान को ये फैसला लेना पड़ा।
आयुष्मान खुराना की हाल ही में नौटंकी साला फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन ओपनिंग मिली और साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता भी मिल रही है। लेकिन आयुष्मान के इस लिप लॉक को देखकर उनकी पत्नी ताहिरा जरुर ननाराज हो गयी हैं। ताहिरा का ये कहना है कि वो अपने पति को किसी और लड़की के साथ किस करते नहीं देख सकतीं हैं। भले ही ये फिल्म का एक हिस्सा हो। ताहिरा के इस गुस्से को शांत करने के लिए आयुष्मान ने सोच लिया है कि अब वो किसी के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे।
नौटंकी साला आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म है और इस फिल्म में आयुष्मान एक्टिंग के साथ गाना भी गाया है। आयुष्मान खुराना फिल्हाल इस सोच में हैं कि आखिर कैसे निर्देशकों को अपना ये फैसला सुनाएंगे क्योंकि आजकल की फिल्मों में किसिंग सीन तो बेहद जरुरी हैं। अजीब सी परिस्थिति में फंस गये हैं आयुष्मान। तो आइये आप भी देखिये आयुष्मा खुराना का लिप लॉक सीन।


Click it and Unblock the Notifications











