IMDb 2018: संजू और पैडमैन को दे दी धोबी पछाड़, आयुष्मान की अंधाधुन ने रच डाला इतिहास
आयुष्मान खुराना के लिए साल 2018 किसी शानदार साल से कम नहीं रहा है और उन्होने दो बड़े धमाके किए..दोनो ने ही झंडे गाड़ दिए। अब जो सफलता उनके हाथ लगी है उसमें वो कई बड़े सुपरस्टार्स से आगे निकल गए हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन 2018 में आईएमडीबी की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच चुकी है और इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों जैसे पैडमैन और संजू को काफी पीछे छोड़ दिया है।
इस फिल्म के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर दक्षिण भारत की फिल्में रत्सानन और 96 हैं। अंधाधुन में उन्होने काफी अच्छा अभिनय किया और फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी।

आयुष्मान खुराना ने इसके अलावा फिल्म बधाई हो में भी शानदार अभिनय किया है और वो जो भी फिल्में लेकर आते हैं वो काफी ज्यादा शानदार होती हैं। गौरतलब है कि बधाई हो ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और 100 करोड़ क्लब में पहुंची है।


Click it and Unblock the Notifications