गाइड बन पैसे कमाएंगे आयुष्मान
फिल्म विक्की डोनर में पैसों के लिए स्पर्म डोनर का किरदार निभाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खिचने वाले वाले आयुष्मान खुराना अगली फिल्म में गाइड के किरदार में नजर आएंगे। वह अपनी अगली फिल्म 'हमारा बजाज' में एक टूरिस्ट गाइड बन पर्यटकों को सैर करवाएंगे।
कहा जा रहा है कि उनका यह किरदार काफी हद तक देवानंद की फिल्म गाइड से प्रेरित है। इस फिल्म की खास बात यह है कि विकी डोनर के निर्माता जॉन अब्राहम ही इस फिल्म का भी निर्माण कर रहे हैं। हमारा बजाज में यामी गौतम और आयुष्मान की जोड़ी एकबार फिर पर्दे पर नजर आएगी।
आयुष्मान और यामी एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। आयुष्मान बताते है कि हमारा बजाज आगरा के एक गुस्सैल टूरिस्ट गाइड की कहानी है। जो आगे चलकर बॉलीवुड का सुपरस्टार बन जाता है। फिल्म के निर्माता जॉन का कहना है कि आयुष्मान एक अच्छे कलाकार हैं और बहुत प्रतिभावान भी हैं।
वैसे तो आयुष्मान अपनी एक फिल्म से लाखों दिलों को जीत चुके हैं लेकिन आपको बता दें कि लाखों दिलों की धड़कन बन चुके आयुष्मान पहले से ही शादीशुदा हैं और अपने वैवाहिक रिश्ते को लेकर वह बेहद गंभीर भी हैं। उनकी पत्नी ताहिरा एक लेखिका हैं।


Click it and Unblock the Notifications