मैं कमर्शियल सिनेमा का प्रशंसक हूं : आयुष्मान

By Super

मुम्बई। 'विक्की डोनर' के अभिनेता आयुष्मान खुराना कहते हैं कि उनकी कोई विशेष योजनाएं नहीं हैं लेकिन वह व्यावसायिक सिनेमा में यथार्थपूर्ण भूमिकाएं करना चाहते हैं।आयुष्मान ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "मैं हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं। मैं व्यावसायिक सिनेमा का भी बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरी कोई योजनाएं नहीं हैं लेकिन मुझे जो पटकथाएं उत्तेजित करती हैं मैं उनके लिए हां कह देता हूं।"

अपनी पहली फिल्म 'विक्की डोनर' में आयुष्मान ने एक खुशहाल युवक की किरदार किया है जो जल्द से जल्द पैसा हासिल करने के लिए शुक्राणु दाता बन जाता है। आयुष्मान ने कहा कि वह व्यावसायिक सिनेमा में यथार्थपूर्ण भूमिकाएं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "व्यावसायिक व यथार्थपूर्ण सिनेमा के बीच की रेखा अब धुंधली पड़ गई है। यदि आप व्यावसायिक सिनेमा में यथार्थपूर्ण भूमिकाएं करते हैं तो वे ज्यादा विश्वसनीय होंगी। इसका सबसे अच्छा उदाहरण रणबीर कपूर की 'बर्फी!' व 'रॉकस्टार' फिल्में हैं।" आयुष्मान ने मनोरंजन जगत का अपना सफर एमटीवी के कार्यक्रम 'रोडीज' से शुरू किया था। वह मानते हैं कि अब लोगों के लिए टीवी से आकर फिल्मों में काम करना आसान हो गया है।

उन्होंने कहा, "आजकल टीवी से आकर फिल्मों में काम करना आसान हो गया है। मैं हमेशा कहता हूं कि यह भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम समय है, जहां हर तरह का सिनेमा चल रहा है और हर प्रतिभाशाली व्यक्ति को अवसर मिल रहे हैं, फिर चाहे वह टीवी से हो या रंगमंच से। मुझे लगता है कि एक कलाकार बनने के लिए यह सबसे सही समय है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X