Shocking..दो एक्टरों ने किया मना ..मिल गई इस एक्टर को ये बड़ी फिल्म !

बदलापुर की सफलता के बाद डायरेक्टर श्रीराम राघवन एक और थ्रिलर फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आयुष्मान खुराना और तब्बू को अपनी फिल्म में कास्ट किया है!

आयुष्मान खुराना की जैसे लॉटरी लग गई है। एक के बाद एक वह कई नामी निर्देशक और निर्माताओं के साथ काम करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयुष्मान खुराना श्रीराम राघवन के नए प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं।

तब्बू पहले से ही इस फिल्म का हिस्सा मानी जा रही हैं। ऐसे में आयुष्मान और तब्बू की इस जोड़ी को एक थ्रिलर फिल्म में देखना दिलचस्प होगा।

Ayushman Khurana

मिली जानकारी के अनुसार वरूण धवन को बदलापुर में निर्देशित करने के बाद श्रीराम राघवन अपनी नई फिल्म के लिए वरूण को कास्ट करना चाहते थे।लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए मनाही कर दी।

वरूण के बाद उन्होंने हर्षवर्धन कपूर को इस फिल्म का प्रस्ताव दिया। हर्षवर्धन भी मिर्जिया की असफलता के बाद संभल कर अपने कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं।उन्होंने ने भी इस फिल्म से इंकार कर दिया। आखिरकार अंत में इस तरह यह फिल्म आयुष्मान खुराना की झोली में आकर गिर गई।

आयुष्मान खुराना के लिए यह फिल्म गेम चेंजर साबित हो सकती है। इससे पहले आयुष्मान केवल रोमांटिक और कॅामेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

आने वाले समय में भी वह मेरी प्यारी बिंदु और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों में रोमांस और कॅामेडी करते हुए नजर आयेंगे। ऐसे में श्रीराम राघवन की यह थ्रिलर फिल्म आयुष्मान के अब तक निभाए हुए किरदारों से बेहद अलग होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X