शर्टलेस हुए Ayushamann Khurrana, टाइगर श्रॉफ ने कर डाला ऐसा कमेंट!

ayushmann khurrana

आयुष्मान खुराना की फिल्में और उनके किरदार काफी अलग होते हैं और हर फिल्म में वो अपनी छाप छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। चाहें वो अंधाधुन हो, बधाई हो या फिर ड्रीम गर्ल.. उनकी फिल्में अलग ही होती हैं। फैंस को उनके किरदार काफी पसंद आते हैं। इस वक्त आयुष्मान खुराना एक तस्वीर को लेकर चर्चा में आए हैं जो कि उन्होने सोशल मीडिया पर साझा की है।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं क्योंकि ये एक शर्टलेस तस्वीर है। आयुष्मान खुराना अपनी फिटनेस दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होने लिखा, "क्या मैं अंदर आ सकता हूं? ओह मैं पहले से ही अंदर हूं। कुछ करने का समय है।''

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई इसपर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और सबसे ज्यादा चर्चा में टाइगर श्रॉफ कमेंट चल रहा है। टाइगर श्रॉफ ने फायर इमोजी साझा करते हुए रिएक्ट किया है।

सभी जानते हैं कि फिटनेस और टाइगर श्रॉफ का कितना गहरा संबंध है और इस वक्त इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा फिट शायद ही कोई होगा। उनके अलावा आयुष्मान की पोस्ट पर नीना गुप्ता ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा, "मतलब क्या" इसके बाद फैंस उनकी फिल्म को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म-

आयुष्मान खुराना इस वक्त अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर बिजी हैं और इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी बेसब्र हैं। हालांकि इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा सकता है। ड्रीम गर्ल 2 से पहले उन्होने ड्रीम गर्ल की थी और उनकी ये फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरुचा नजर आईं थीं।

डॉक्टर जी की हुई तारीफ-

14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी रिलीज हुई थी और इसको काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना का किरदार फिर से लोगों को जंच गया है। आयुष्मान खुराना के करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत फिल्म विकी डोनर से हुई थी। अभिनेता किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं लेकिन उन्होने अपने अभिनय से झंडे गाड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X