पुणे में शुरु होगी आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम की शूटिंग, धमाकेदार खबर
आयुष शर्मा 15 नवंबर को पुणे में महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग करणे कर लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयुष शर्मा निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ दो दिनों के लिए पुणे में एक महत्वपूर्ण एक चेज सिन के साथ फिल्म का शेड्यूल शुरू करेंगे, जिसके बाद शेड्यूल कर्जत में शिफ्ट हो गया। लवयत्री में चार्मिंग अवतार के साथ पूरे देश को धुनों पर डांस कराने के बाद..
आयुष शर्मा अंतिम में एक गैंगस्टर हार्ड-कोर, रफ और बिंदास किरदार में दिखेंगे जो उनकी अभिनय क्षमता का बिल्कुल नया पहलू होगा। रॉ और रियल एक्शन खुद करेंगे और आयुष शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय एक्शन निर्देशक विक्रम धैया द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा..

जिन्होंने साहो पर भी काम किया था। एक सूत्र ने कहा, "आयुष शर्मा ने लावयात्री के गुजराती स्वीट छोकरे से लेकर अंतिम में धमाकेदार गैंगस्टर के रूप में बहुत बड़े बदलाव से गुज़रा है। चूंकि कहानी बहुत ही चरित्र से प्रेरित है।
इसलिए आयुष की भूमिका फिल्म के लिए बेहद शानदार है। इसके पहले आयुष शर्मा को इतनी खास सफलता नहीं मिली है और यही कारण है कि इस फिल्म को लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं।
सुपरस्टार सलमान खान भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और निश्चित तौर पर फिल्म का प्रमोशन भी करते नजर आने वाले हैं। खबर थी कि वो भी इस फिल्म की हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











