सलमान खान की अगली #PictureShuru: 21 सितंबर की बुकिंग कर लीजिए
सलमान खान प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म लवरात्रि की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के लीड हीरो आयुष शर्मा ने सेट से क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शुरू की।
सलमान खान हीरो के बाद फिर दो डेब्यू चेहरों को लॉन्च करने जा रहे है - आयुष शर्मा और वरीना हुसैन। आयुष शर्मा अर्पिता खान से शादी करने के बाद से डेब्यू के सपने देख रहे हैं।

उनका डेब्यू करण जौहर करने वाले थे। खबरें थीं कि सारा अली खान के साथ रात बाकी में आयुष शर्मा का डेब्यू फाइनल हो चुका था। फिल्म को सलमान खान को प्रोड्यूस करने वाले थे। फिर सारा ने प्रोजेक्ट से मना किया। इसमें कैटरीना कैफ की एंट्री हुई।
फिर सारा प्लान धरा रह गया। सलमान ने गुस्से में अक्षय कुमार की केसरी को प्रोड्यूस करने का वादा भी तोड़ दिया और करण जौहर वो फिल्म अकेले प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बहरहाल, अब सलमान खान हीरो में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च करने के बाद, दो और नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं। पिछली बार तो सलमान के हिस्से कुछ नहीं आया।
सूरज उसके बाद किसी फिल्म में नज़र नहीं आए वहीं अथिया मुबारकां में एक छोटे से रोल में नज़र आईं। देखना है कि आयुष और वरीना को किस किस की मिसाल का ध्यान रखना होगा -


Click it and Unblock the Notifications

