#FreshPics: देखिए इस साल का सबसे धमाकेदार डांस नंबर हो रहा है शूट
सलमान खान प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म लवरात्रि की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और अब फिल्म के एक रंग बिरंगे सीक्वंस में फिल्म का लीड पेयर, गरबा या डांडिया की तैयारी करते दिखा।
सलमान खान हीरो के बाद फिर दो डेब्यू चेहरों को लॉन्च करने जा रहे है - आयुष शर्मा और वरीना हुसैन। आयुष शर्मा अर्पिता खान से शादी करने के बाद से डेब्यू के सपने देख रहे हैं।

अब सलमान खान हीरो में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लॉन्च करने के बाद, दो और नए चेहरों को लॉन्च करने जा रहे हैं। पिछली बार तो सलमान के हिस्से कुछ नहीं आया। सूरज उसके बाद किसी फिल्म में नज़र नहीं आए वहीं अथिया मुबारकां में एक छोटे से रोल में नज़र आईं।
इसलिए आयुष और वरीना के डेब्यू पर पूरा पूरा ध्यान दिया जा रहा है। लवरात्रि एक रोमांटिक ड्रामा है और जैसा कि फिल्म के नाम से साफ है कि इसका प्लॉट नवरात्रि के इर्द गिर्द ही घूमता नज़र आएगा। फिल्म की रिलीज़ डेट भी ऐसी ही है।
ये फिल्म खुद सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है। सलमान खान चाहते है कि सभी उनके जीजा जी को थिएटर्स में देखने के लिए आए और उनको अपनी प्रतिक्रिया दें कि जिसके लिए सलमान खान पूरी तरह से काम करने को तैयार है।
खैर, फिल्म का थीम सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है कि अगर फिल्म का एल्बम अच्छा निकला तो फिल्म ठीक ठाक कमा ले जा सकती हैं। आपको याद दिलाते हैं वो बॉलीवुड गाने जो आज भी नवरात्रि में धूम मचा देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications

