'ये बहुत फनी टॉपिक है...', पत्नी अर्पिता खान को 'काली' कहे जाने पर बोले आयुष शर्मा!
Ayush Sharma On Arpita Khan Trolling: सलमान खान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में बने रहते हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां पर वह अपनी पत्नी और सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के रंग रूप को लेकर बात कर रहे हैं। साथ ही बताते हैं कि कैसे सोशल मीडिया पर उन्हें रंग को लेकर कई बार ट्रोल किया जाता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब आयुष शर्मा फिल्म 'रुसलान' के प्रमोशन के लिए एक इंटरव्यू में पहुंचे थे तो अर्पिता खान की वहां पर उन्होंने काफी तारीफ की थी। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब अर्पिता के रंग रूप को लेकर लोग बातें बनाते हैं तो उनका क्या रिएक्शन होता है।
अर्पिता को बचपन से लोग बुलाते हैं 'काली'
आयुष ने खुलासा किया कि अर्पिता ने उन्हें पहले ही यह बताया है कि लोग उन्हें बचपन से ही उनके रंग की वजह से काली बुलाते हैं और वह लोगों की परवाह बिल्कुल नहीं करती हैं। जिसे जो भी कहना है वह कह सकते हैं।
रंग का मज़ाक़ उड़ाने पर भड़के आयुष
इस दौरान आयुष शर्मा ने अपनी पत्नी को काला बुलाए जाने पर बात की और कहा कि "किस बात के लिए एक स्किन कलर के पीछे लोग हाथ धोकर पीछे पड़ जाते हैं। हम लोग यहां पर बोलते हैं कि 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अमेरिका में और यहां पर भी खुद ही लोग दूसरों के रंग का मजाक उड़ाते हैं।"
आयुष शर्मा ने पत्नी अर्पित की तारीफ की
आयुष शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता जिस तरीके से चीजों को संभाल कर रखती है और ऐसी ट्रोलिंग को लेकर जिस तरीके का उनका एटीट्यूड है वह बहुत ही काबिल-ए-तारीफ है। आयुष ने बताया कि जब वह स्किन कलर को लेकर बात करते हैं तो यह उनके लिए काफी फनी टॉपिक है। आयुष शर्मा ने इस पर बात करते हुए कहा कि भारत में हर किसी का रंग बहुत अलग-अलग है।


Click it and Unblock the Notifications