आयुष शर्मा फैमिली के साथ इस देश में कर रहे हैं मस्ती, अर्पिता खान इसलिए हुईं ट्रोल

आयुष शर्मा इस वक्त अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि लोगों को पसंद आई हैं। आयुष शर्मा के साथ अर्पिता खान शर्मा और उनके बच्चे भी हैं।
गौरतलब है कि आयुष शर्मा छु्ट्टियां मनाने के लिए जापान गए हैं और वहीं ये तस्वीरें वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों को Instant Bollywood ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पूरा परिवार एक साथ काफी खुश लग रहा है। अर्पिता और आयुष को साथ में देखकर लोग अक्सर ट्रोल करते हैं।
कई लोग इस जोड़ी को मिसमैच मानते हैं तो कइयों का कहना होता है कि आयुष ने अपने करियर के लिए शादी की है। हालांकि आयुष ने कई बार कहा है कि वो अर्पिता से काफी प्यार करते हैं और शादी के लिए पापड़ बेलने पड़े थे।
लोगों के कमेंट्स
जैसे ही आयुष शर्मा और अर्पिता की ये तस्वीरें सामने आईं लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, तेरी कुर्बानी को पूरा बॉलीवुड याद रखेगा। एक ने लिखा, सीरियल किलर इनकी फैमिली से ही होगा ये वाली फीलिंग आ रही है। एक ने लिखा, कम से कम लिप्स्टिक ही लगा लेती। एक ने लिखा, क्या फैमिली है। एक ने लिखा, जापान में आपका स्वागत है। एक का कहना था, ''भगवान ने जैसा बनाया है ऐसे लोग या सिंपल रहते हैं एक लिपस्टिक ही लगा लेती हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
रुसलान
आयुष शर्मा अपने करियर को लेकर काफी सीरियस हैँ। आखिरी बार उनको फिल्म रुसलान में देखा गया था। हालांकि इस फिल्म ने वैसी कमाई नहीं की थी जैसी उम्मीद सभी ने की थी।


Click it and Unblock the Notifications











