VIDEO: बहनोई आयुष शर्मा ने सलमान खान को किया ऐसा इग्नोर, किसी तरह गुस्से का घूंट पी गए भाईजान!

Salman Khan Ayush Sharma

Salman Khan Ayush Sharma Video: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दोस्ती और दुश्मनी के किस्सों से सभी वाकिफ हैं। सलमान खान जिस भी महफिल में पहुंच जाएं बड़े से बड़े सितारे भी उनसे मुलाकात करते और उन्हें समय देते दिखाई देते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसके देखने के बाद लोगों को काफी गुस्सा भी आ रहा है।

बॉलीवुड में भला ऐसा कौन है जिसके सामने सलमान खान मौजूद हों, फिर भी वो नजरे फेर कर सामने से निकल जाए। इंडस्ट्री में तो कोई नहीं है। बल्कि ये शख्स उनका रिश्तेदार ही निकला। सलमान खान के बहनोई को ही उनकी कद्र नहीं रह गई है। जो सलमान खान की बगल से गुजरे लेकिन सलमान खान की तरफ मुड़कर देखा भी नहीं। अभिनेता और दबंग खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा का सलमान खान को इग्नोर करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर किया है प्रथम जाला 30 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने। इस वीडियो में सलमान खान भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनके पीछे उनके बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद हैं। अचानक इस भीड़ से आगे निकलते हुए आयुष शर्मा भी नजर आते हैं। जिनकी हाल ही में रुसलान मूवी भी रिलीज होने वाली है।

वो भीड़ से आगे आते हुए सलमान खान की बगल तक पहुंचते हैं। लेकिन सलमान खान को देखते तक नहीं। जबकि सलमान खान उनको देख रहे होते हैं। उनकी तरफ बिना देखे ही आयुष शर्मा आगे को निकल जाते हैं और सलमान खान उनकी तरफ देखते रह जाते हैं। इस दौरान दबंग खान का रिएक्शन भी देखने लायक है।

खुद को इग्नोर होता देख सलमान खान तो हैरान होंगे ही। उनके फैन्स भी हैरान हो रहे हैं। कुछ लोग चौंकते हुए सवाल कर रहे हैं कि क्या आयुष शर्मा ने सलमान खान को इग्नोर किया। एक फैन ने लिखा कि आयुष शर्मा दूसरा रोनाल्डो है जो सलमान खान को इग्नोर कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान के सामने आयुष शर्मा की हस्ती ही क्या है जो उन्हें इग्नोर करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X