"अब सलमान खान की फिल्म है तो इतना तो चलता ही है"
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा लवरात्रि से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस किया है सलमान खान फिल्म्स ने। फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ हो रही है और फिल्म प्रमोशन के दौरान आयुष ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें सबसे अच्छी टिप क्या दी।
आयुष ने बताया कि सलमान खान ने आयुष को बॉडी बिल्डिंग की काफी टिप्स दी। आयुष ने बताया जैसे ही मैंने फिल्म शुरू की मुझे टिप्स मिलना शुरू हो गई थी। वैसे भी सलमान खान की फिल्म में कोई बॉडी ना दिखाए तो अच्छा थोड़ी लगता है।

आयुष ने ये भी बताया कि लवरात्रि का गाना रंगतारी पूरा सलमान ने डिज़ाइन किया है। आयुष ने आगे कहा कि मुझे फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हमने बड़ी मेहनत से फिल्म बनाई है और गानों को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। मैं इस बात से काफी खुश हूं।
अब सलमान खान डांस की बातें कर रहे हैं, जिन्होंने डांस के नाम पर हर गाने में एक दो स्टेप से ज्यादा नहीं किया है। अगर आपको याद नहीं हो तो हम आपको सलमान खान के कुछ गाने पूरे पूरे याद दिलाने की कोशिश करते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











