तगड़ा Rumor: सलमान की सुलतान के लिए साइन हुए आयुष शर्मा!
[बॉलीवुड समाचार] काफी समय से आयुष शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू के लिए जगह ढूंढ रहे हैं। और अब लग रहा है कि उनका वक्त आ गया है। उन्होंने सलमान खान की सुलतान साइन कर ली है वो भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर। गौरतलब है कि एक्टर बनने के लिए फिल्ममेकिंग की सारी खूबी सीखना ज़रूरी है।
तो सलमान ने आयुष शर्मा को लॉन्च करने से पहले उन्हें सुलतान में लगा दिया है। और अब आयुष शर्मा सुलतान से फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखेंगे। सुलतान की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म में सलमान खान अपने फैन्स को अपने 50वें जन्मदिन का सरप्राइज़ देने वाले हैं।
आयुष शर्मा और अर्पिता खान की शादी 2014 नवंबर में हुई थी, और तब से सब इंतज़ार कर रहे हैं कि कब वो बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। हालांकि अरबाज़ खान ने एक बार साफ कह दिया था कि वो केवल इसलिए आयुष से डेब्यू नहीं कराना चाहते क्योंकि वो घर के सदस्य हैं।
लेकिन अब लगता है कि आयुष शर्मा की पूरी ज़िम्मेदारी सलमान खान ने ले ली है। पहले भी आयुष लगातार बजरंगी भाईजान के सेट पर थे। देखिए तस्वीरें।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब सलमान बॉलीवुड में किसी के MENTOR बने हों, मिलिए उनके शिष्यों से -


Click it and Unblock the Notifications

