राम मंदिर भूमि पूजन- आस्था और भक्ति से भरपूर कंगना रनौत का पोस्ट, लिखा- जय श्री राम
राम मंदिर भूमि पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दिन दिवाली की तरह पूरा शहर सजाया गया है। वहीं, आम जनता समेत बॉलीवुड के कलाकारों में भी उत्साह है। कंगना रनौत, अनुपम खेर, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया समेत कई कलाकारों ने इस मौके पर खुशी जताई है और पोस्ट शेयर किया है।
अभिनेत्री कंगना रनौत की टीम ने इस मौके पर आस्था और भक्ति भाव से भरा एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- दो तस्वीरें 500 सालों की यात्रा का वर्णन करती हुईं। एक ऐसी यात्रा जिसमें प्रेम, आस्था है और भक्ति का भाव है, सभ्यता की एक ऐसी यात्रा जो परम पूजनीय श्रीराम की महिमा की गाथा कहती है। जय श्री राम..

साथ ही उन्होंने लिखा- श्री राम ने दूसरों की भलाई के लिए आत्म बलिदान के उच्चतम मानकों के स्थापना की, केवल नश्वर शरीर मरते हैं, गुण नहीं मरते। आज भारत एक बार फिर राम राज्य की स्थापना कर रहा है, जिसे आज तक तक की सबसे उत्तम सभ्यता मानी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











