..................... Ayodhya Ram Mandir Arun Govil expresses his disappointment on not getting to do Ram Lalla darshan during the consecration ceremony - Hindi Filmibeat

VVIP की भीड़ ने 'राम' को ही किया साइड, नहीं मिल पाए राम लला के दर्शन, निराश होकर लौटे.. कही ये बात

Arun Govil ayodhya visit

Arun Govil Ayodhya Visit: 22 जनवरी को अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा में देश भर के तमाम वीवीआईपी ने शिरकत की। प्राण प्रतिष्ठा के दिन तमाम वीवीआईपी लोगों ने श्रीराम के दर्शन किए लेकिन रामायण के राम प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के बाद भी अयोध्या से निराश होकर लौटे हैं।

अरुण ने शो रामायण से घर-घर में नाम कमाया। अरुण गोविल ने राम का किरदार इतनी शानदार तरीके से उकेरा था कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें देखकर हाथ जोड़कर खड़े हो जाते थे। फैंस ने उन पर काफी प्यार लुटाया और आज भी लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं।

22 जनवरी को हुए राम मंदिर के उद्घाटन में अरुण गोविल भी शामिल हुए थे। यहां से उनकी काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं। हालांकि, वो राम लला के दर्शन नहीं कर पाए थे। अरुण गोविल ने खुद इस बारे में बताया है। अरुण ने बताया कि सपना तो पूरा हुआ पर दर्शन नहीं हुए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अरुण गोविल से उनकी अयोध्या विजिट के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा- सपना तो भैया पूरा हो गया पर मुझे दर्शन नहीं हुए। मैं कुछ नहीं कह सकता इस समय।

बता दें कि अरुण गोविल को 1987 में आए शो रामायण में श्री राम के रोल में देखा गया था। इस शो सो रामानंद सागर ने बनाया था। शो में दीपिका चिखलिया मां सीता के रोल में थीं और इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।

Read more about: arun govil bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X