आयशा टाकिया ने दिया बेटे को जन्म, घर में जश्न

खूबसूरत आयशा टाकिया भी बॉलीवुड की खूबसूरत मम्मीयों की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। आयशा ने पिछले हफ्ते ही चांद से बेटे को जन्म दिया है। सपा नेता अबू काजमी की बहू और फरहान की खूबसूरत बेगम आयशा के बारे में यह खुलासा खुद उनके पति ने ट्विटर पर आज किया है।

फरहान ने लिखा है कि आयशा की डिलेवरी डेट 10 से 15 दिसंबर के बीच थी। लेकिन डिलेवरी पिछले हफ्ते ही हो गयी है। आयशा ने मेरे प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नन्ही खुशी के आने से मैं और आयशा बहुत खुश हैं। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस समय केवल घर में जश्न ही जश्न मन रहा है।

मालूम हो मॉडलिंग की दुनिया से आयशा ने फिल्मी दुनिया में टार्जन द वंडर कार से कदम रखा था लेकिन गिनी-चुनी फ्लॉप फिल्मों के बाद आयशा ने फिल्में छोड कर फरहान से शादी कर ली थी हालांकि उन्होंने शादी के बाद वांटेड फिल्म से सलमान खान के साथ पर्दे पर वापसी की थी।

फिल्म तो हिट हुई लेकिन आयशा को कोई फायदा नहीं हुआ। आयशा पिछले साल म्यूजिकल शो सुर क्षेत्र को होस्ट करते हुए दिखायी दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X