सोशल मीडिया पर एंट्री मारकर आयशा टाकिया ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, बोलीं- मुझे भला बुरा कहा गया लेकिन...

Ayesha Takia Back on Instagram: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आयशा टाकिया इन दिनों अपने बदले लुक्स को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्हें उनके लुक को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस या नया लुक लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया और आयशा को लेकर हेट कमेंट्स की लाइन लग गई। वहीं आयशा टाकिया भयंकर ट्रोलिंग को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया, लेकिन फिलहाल तो एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा हैंडल रिकवर कर लिया है और आते ही ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है।
ट्रोलर्स की लगाई क्लास
बुरी ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद एक्ट्रेस ने कमबैक किया और आते ही हेटर्स की क्लास लगाई। एक्ट्रेस ने लिखा- क्या आपने नोटिस किया कि मैंने किसी के बारे में कोई भी रिस्पांस नहीं दिया। मैंने बहुत अच्छे दिमाग का इस्तेमाल किया। बहुत से लोग ऐसे हैं जो मुझे सपोर्ट करने आए और वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जिन्होंने मुझे बुरी तरह ट्रोल किया मेरे बारे में बुरा भला कहा, लेकिन मैं किसी से कुछ भी नहीं कहने वाली।
कई फिल्में कर चुकी हैं आयशा
आपको बता दें कि आयशा टाकिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से लंबे समय से दूर हैं। फिल्मों की बात करें तो आयशा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पाठशाला, वांटेड, दे ताली, संडे, टार्जन जैसी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवा ली। दुर्भाग्य से इस सर्जरी में उनका चेहरा इस तरह बिगड़ गया कि लोग तो उन्हें पहचान ही नहीं पाए। जब से एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी करवाई है तब से ही वह अपने चेहरे को लेकर लोगों के निशाने पर रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











