गुस्से में आग बबुला हुईं आयशा टाकिया, सिद्धार्थ माल्या को दी नसीहत

बॉलीवुड की एक्ट्रेस आयशा टकिया ने किंगफिशर एयरलाइंस से अपनी नाराजगी जताई है। आयशा की नाराजगी की वजह एयरलाइंस का उनकी छोटी बहन नताशा के साथ बुरा बर्ताव करना है।

आयशा का कहना है कि एयरलाइन के स्टाफ ने उनकी छोटी बहन का बोर्डिंग पास फाड़ दिया। लेकिन एयरलाइंस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।

आयशा ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा है, 'किंगफिशर बहुत ही घटिया एयरलाइंस है। मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी बहन के साथ हुए बुरे बर्ताव से हैरान हूं। हम इसके खिलाफ कड़ी कारवाई करने वाले हैं और इसके लिए कोर्ट भी जाने वाले हैं। अब कानून ही मामले को देखेगा ताकि किसी और लड़की को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।'

इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा कि 'एयरपोर्ट पर इस एयरलाइंस के स्टाफ का एक अकेली लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करना कितना सही है जबकि वह उस समय फ्लाइट पकड़ने वाली थी। उसकी तबियत ठीक नहीं थी और उसके कमर में दर्द था। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि इस समय उसके साथ ऐसा हुआ। ऐसा उसके साथ किंगफिशर एयरलाइंस के काउंटर पर हुआ।

वे आगे कहती हैं, 'ऐसा कैसे हो सकता है। यह विनय पोडवाल किसी पैसेंजर के साथ इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकते हैं उन्होंने बोर्डिंग पास ही फाड़ दिया। '

इसके जवाब में सिद्धार्थ माल्या ने कहा कि पता नहीं क्यों आयशा इस तरह की बात कह रही हैं जबकि वो वहा मौजूद नहीं थी। हर घटना के दो पहलू होते हैं।

अब जवाब देने की बारी आयशा की थी, जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा ये कोई शिष्टाचार का तरीका नहीं है, पहले सम्मान करना सिखो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X