लिप जॉब के बारे में आयशा टाकिया ने तोड़ी चुप्पी..ट्रोल करने वालों को दिया जवाब
लिप जॉब को लेकर ट्विटर पर ट्रोल करने वाले लोगों को आयशा टाकिया ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपने लिप जॉब की वजह से काफी सुर्खियों में बनी रहीं। उन्हें ट्विटर पर काफी बुरी तरह से लोगों ने ट्रोल कर दिया। तब तक तो आयशा ने अपने मज़ाक उड़ाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ट्विटर पर ट्रोल करने वालों लोगों को आयशा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। आयशा ने उन्हें औरों पर ध्यान देते हुए खुद से प्यार करने की सलाह दी है। आयशा ने उन सब मज़ाक उड़ाने वाले लोगों को इसका जवाब देते हुए लिखा ''हम अभी जो हैं उस पर गर्व करना चाहिए क्योंकि ये 2017 है और हम किसी को खुद को परेशान नहीं करने देंगे।
आयशा ने लिखा कि मैं ख़ुद से प्यार करती हूं और आपको भी खुद से प्यार करना चाहिए। जैसा बनना चाहते हो, वैसे बनो, जो करना चाहते हो, वो करो, असुरक्षित आत्माओं को अपना काॉन्फिडेंस कम मत करने दो। शानदार बनो और सेल्फी शेमिंग बंद करो।'' आएशा ने कहा है कि दूसरे क्या कहते हैं, इस मत जाओ। अपनी सोच के मालिक खुद बनो।
वैसे आयशा ने जो भी कहा बिल्कुल ठीक ही कहा। बहरहाल, आइए नज़र डालते हैं कि लोगों ने उन्हें क्या क्या कह दिया था..


Click it and Unblock the Notifications











