लिप सर्जरी पर ट्रोल हुईं थीं एक्ट्रेस..अब दिया बड़ा बयान
आयशा टाकिया ने लिप सर्जरी पर किया खुलासा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले दिनों अपने लुक को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। उनकी तस्वीरों को देखकर यही कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने होंठों की सर्जरी कराई है। इसके बाद लोगों ने उनका काफी मज़ाक उड़ाया था। उस समय आयशा ने इन खबरों का खंडन किया था।

हाल ही में फिर से आयशा ने इस खबर पर अपना बयान दिया है। आयशा ने कहा कि उन्होंने किसी तरह की कोई सर्जरी नहीं कराई है।
उन्होंने कहा कि जो तस्वीरें सामने आए थे, उनके साथ छेड़खानी करके उसमें उनका चेहरा बदला गया था। ऐसे में सर्जरी कराने के लिए वह कहां से टाइम निकालेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











