कौन है ये हसीना? सलमान खान की हीरोइन को पहचानना हुआ मुश्किल, साथ में दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

कई बार कुछ सितारे लंबे समय के बाद नजर आते हैं तो आपको उनका हुलिया बदला बदला सा नजर आता है। कई बार तो आप उनको पहचान भी नहीं पाते हैं कि ये वही सितारे हैं जो आपके फेवरिट हुआ करते थे।
ऐसा ही एक वीडियो एयरपोर्ट से सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। सलमान खान की हीरोइन को जब आप पहले से तुलना करेंगे तो शायद आपको पहचान में नहीं आएगी। जी हां, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि आएशा टाकिया है।
नीले सलवार सूट में एयरपोर्ट पर दिखीं आएशा टाकिया को पहचानना मुश्किल हो रहा है। आएशा का चेहरा पूरी तरह से अलग लग रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होने कुछ करवा रखा है। हालांकि उनका वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है और लिखा है, ''आयशा टाकिया बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।'' इसके बाद लोगों के कई मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। एक ने लिखा, ''पहले कितनी खूबसूरत थी।'' एक ने लिखा, ''क्या थी और क्या हो गई।''
एक ने लिखा, ''यह तो बहुत ही खराब लगने लगी।'' एक ने लिखा, ''हम नही चाहते उसका हाल तो देखो क्या हो गया सॉरी कहने के लिए पहले प्यारी थी।'' एक ने लिखा, ''कुदरत के साथ मत खेलो।'' एक ने लिखा, ''वो सेक्सी है, बहुत दिनों के बाद देखा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन आएशा ने रिएक्शन नहीं दिया है।
वांटेड की हीरोइन
आएशा टाकिया को मेगास्टार सलमान खान के साथ वांटेड में देखा गया था। इस फिल्म में आएशा ने शानदार किरदार निभाया था। ये वो फिल्म थी जिसके बाद से सलमान खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वांटेड ने रिलीज होकर बवाल कर दिया था। हालांकि अब आएशा टाकिया किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल है...


Click it and Unblock the Notifications











