'मेरे दो बॉडी पार्ट्स बदलवाना चाहता था डायरेक्टर..' आएशा खान का खुलासा, हैरान हो गईं थीं एक्ट्रेस
Ayesha Khan on Body Parts: धुरंधर फिल्म में एक आइटम नंबर करने के बाद सुर्खियों में आने वाली आएशा खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि बिग बॉस में आकर उन्होने धमाका किया था और इसके बाद से वो मुनव्वर फारुखी की गर्लफ्रेंड के नाम से ही जानी जाती थीं।

लेकिन अब आएशा ने अपना नाम खुद ही बना लिया है और कई अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में उन्होने एक आइटम सॉन्ग किया था जिसका टाइटल 'कच्ची कली' है।
सोशल मीडिया पर इस गाने ने आग लगाई हुआ है और कहा जा रहा है कि आएशा का करियर इस गाने के बाद अलग ही लेवल का होने वाला है। लेकिन आएशा को लेकर एक नया खुलासा हुआ है और पता चला है कि एक फिल्म डायरेक्टर ने उनको अपने दो बॉडी पार्ट्स को बदलवाने की सलाह दी थी।
बॉडी पार्ट्स बदलवाने का सलाह
आएशा खान ने इसको लेकर खुद ही खुलासा किया है। आएशा इस दौरान गलाटा इंडिया से बात कर रही थी। उन्होने कहा, ''एक बार तो एक डायरेक्टर ने कहा था कि अगर आपको काम चाहिए तो लुक्स पर काम करना होगा हमेशा कोई अनजान इंसान ही ऐसा कहता है। उसने कहा था कि आपको अपने दांत और नाक पर काम करना होगा और इनमें बदलाव करवाना होगा और इसको सही करवाना होगा। मैं ये बात सुनकर काफी हैरान रह गई थी क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि मेरी नाक और दांत अच्छे हैं।'' आएशा खान ने इसको अलावा भी कई बातें बताईं थीं।
किस किसको प्यार करूं
आएशा खान लगातार काम कर रही हैं और धुरंधर के अलावा वो कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं में भी वो नजर आईं थीं। इस फिल्म में आएशा को काफी पसंद किया जा रहा है और उनका जिस तरह का किरदार वो कमाल का है। आएशा लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं हैं। देखने वाली बात होगी कि वो किसी सुपरस्टार के साथ लीड रोल में कब दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











