पीरियड्स वाले बयान पर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, आयशा खान ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ज्यादातर मर्द ही..'

Ayesha Khan over Periods Trolling: आदित्य धर की फिल्म'धुरंधर' के गाने 'शरारत' को करने के बाद आयशा देखते ही देखते स्टार बन गईं हैं और लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं। मुनव्वर फारुकी की एक्स के नाम से मशहूर होने वाली आयशा की अब अपनी खुद की पहचान है।

Ayesha Khan

हाल ही में उन्होने शरारत के गाने को लेकर खुलासा किया था कि उस दौरान उनको पीरियड्स हो रहे थे। गाने में उनके साथ टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आईं थीं। आज ये गाना जैसे ही बजता है तो लोग डांस करना शुरु कर देते हैं। हालांकि एक्ट्रेस को अंदाजा नहीं था कि पीरियड्स वाली बात बोलकर उनको कितना ट्रोल होना पड़ेगा।

Also Read
'कैंसर की तरह है ईरानी शासन..' ईरान की एक्ट्रेस Mandana Karimi ने क्यों कही ऐसी बात? खामेनेई की मौत से खुश
'कैंसर की तरह है ईरानी शासन..' ईरान की एक्ट्रेस Mandana Karimi ने क्यों कही ऐसी बात? खामेनेई की मौत से खुश

आयशा ने खुद किया खुलासा

आयशा खान ने अपना नाम खुद बनाया है और काफी मेहनत करके यहां तक पहुंची है। हालिया बातचीत के दौरान उन्होने खुलासा किया कि पीरियड्स वाली बात बोलकर शायद उन्होने गलत नहीं किया लेकिन उनको निशाना बनाया जा रहा है। ट्रोल करने में सबसे ज्यादा जो संख्या है वो पुरुषों की है। सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करके उनको ट्रोल किया जा रहा है।

उनका कहना था, ''सबकुछ मजाक नहीं होता आजकल जो आप सोशल मीडिया पर करते हैं। आप हर चीज पर हंस सकते हैं लेकिन डार्क ह्यूमर फन बन जाता है, कई बार ये हंसी अच्छी नहीं होती। मेरे लिए ये नॉर्मल है क्योंकि हर महीने पीरियड्स होते हैं और कई चीजें करते हैं।'' आयशा का ये बयान खबरों में है और लोग इसको लेकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आयशा खान इस डांस नंबर के अलावा कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं में लीड एक्ट्रेस के तौर पर भी शुरुआत कर चुकी हैं।

आने वाले समय में आयशा किन किन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल वो धुरंधर की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 में उनका कोई आइटम नंबर होता है या नहीं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: ayesha khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X