'रोल चाहिए तो पत्नी बनना पड़ेगा', एक्ट्रेस ने नहीं मानी प्रोड्यूसर की शर्त तो...

Ayesha Kapoor Producer Demand

Ayesha Kapoor Producer Demand: एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा यहां पर टिक पाना है। आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस आयशा कपूर के बारे में बताने वाले हैं जिनके सामने प्रोड्यूसर ने एक अजीबोगरीब डिमांड रख दी थी। साथ ही उनको बाद में शो से बाहर भी कर दिया गया था।

आयशा कपूर को टीवी सीरियल शेरदिल शेरगिल में देखा गया था और यही से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा किया और बताया कि उनके सामने एक प्रोड्यूसर ने शादी करने की शर्त रख दी थी।

वैसे तो अक्सर सुनने को मिलता है कि इंडस्ट्री में नाम कमाना और इंट्री मारना इतना आसान नहीं होता है। यहां तक कि पहला ब्रेक पाने के लिए भी खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। आयशा ने खुलासा किया कि उन्हें अपना शो तक इसके चलते छोड़ना पड़ गया था।

आयशा कपूर को वैसे तो कई सारी वेब सीरीज और टीवी शोज में देखा जा चुका है। लेकिन उनका करियर की शुरुआत में काफी कुछ झेलना पड़ा और पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मैं हमेशा से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन यहां तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं रहा और शुरू में जब मैं लोगों से मिलती तो वह मुझे गलत तरीके से गाइड किया करते थे।

आयशा कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनको एक बड़ा रोल ऑफर हुआ और इस शो में वह लीड एक्टर के तौर पर काम करने वाली थी। लेकिन प्रोड्यूसर ने उनके सामने शर्त रखी और कहा कि अगर वह उनसे शादी करती हैं तो यह लीड रोल उनको मिल जाएगा। साथ ही प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस को लग्जरी लाइफ देने की भी बात की। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और शो से निकल गई।

More from Filmibeat

Read more about: ayesha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X