Salman Khan को लेकर उनकी को-स्टार आयशा जुल्का ने किया रिवील, रात को यूं करते थे गरीबों की मदद

Ayesha Jhulka On Salman Khan: 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रहीं आयशा जुल्का इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हैप्पी फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज हुआ ये सीरीज काफी तारीफें बटोर रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयशा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों पर खुलकर बात की।
आयशा जुल्का ने 1991 में फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ थे सलमान खान। इंटरव्यू के दौरान, सलमान के साथ अपने काम के अनुभवों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने रिवील किया कि कैसे सलमान फिल्म के सेट पर बचे हुए खाने की चीजों को सड़कों पर भिखारियों को दे दिया करते थे।
आयशा कहती हैं कि वह हमेशा से सलमान खान की बहुत बड़ी फैन रही हैं ना सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक बहुत अच्छे एक्टर हैं बल्कि इसलिए क्योंकि वह उम्दा इंसान भी हैं। आयशा ने बताया कि सलमान जरूरतमंदों की समय-समय पर मदद करते रहते हैं।
एक्ट्रेस बताती हैं कि जब भी शूटिंग के दौरान सेट पर खाना बच जाता था सलमान हमेशा सड़क पर किसी जरूरतमंद को ढूंढ कर वो खाना दे देते थे। शूटिंग से घर जाते वक्त वह सारा बचा हुआ खाना पैक करा कर ले जाते थे और रास्ते में जरुरतमंदों को दान कर देते थे। कई बार उन्होंने फूटपाथ पर सोते हुए लोगों को उठा कर भी खाना दिया है।
बता दें, आयशा जुल्का ने अपने करियर में कुर्बान, जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, संग्राम, वक्त हमारा है, मासूम जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 2022 में वो 'हश हश' नाम की वेब सीरीज में दिखीं थी, जो अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications