एक महीने में मेरे 4 अफेयर्स.. Ayesha Jhulka का खुलासा, पूरी बात जानकर उड़ जाएंगे होश

Ayesha jhulka

Ayesha Jhulka On her Affairs news- आएशा जुल्का ने अपने वक्त में कई शानदार फिल्में की थीं और इस वक्त भी चर्चा में रहती हैं। ये वो वक्त था जब वो सलमान खान समेत कई सितारों की हीरोइन बनीं थीं। सलमान खान ने भी एक बार कहा था कि आएशा उनकी पसंदीदा कोस्टार्स में से एक हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आएशा जुल्का ने अपने अफेयर्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जी हां, आएशा इस दौरान एक पॉडकास्ट में थीं और उन्होने बताया कि एक महीने में उनके एक दो नहीं बल्कि चार अफेयर्स अलग अलग हीरोज से हुए थे? इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

क्या बोलीं आएशा?

आएशा ने कहा, ''कितने अफेयर्स? ह्यूमनली कितने पॉसिबल हैं? सपोज करिए हम एक साथ 8-10 फिल्में कर रहे हैं कभी इस सेट पर जा रहे हैं तभी उस सेट पर जा रहे हैं। एक ही महीनें में 4 फिल्मों के 4 हीरोज के साथ मेरे को लिंकअप किया। और ये कैसे, इंसान होने के नाते कैसे करेंगे ये।

वैनिटी होते नहीं थे तो हम कहां जाते थे, होटल में, किसी बाथरूम में, झाड़ी के पीछे या किसी की गाड़ी के पीछे कहां जाएं? कुछ दिन में क्या होता है कि आप इसपर हंसना शुरु कर देते हैं।'' दरअसल आएशा जुल्का के अफेयर्स नहीं हुए थे बल्कि उनको लिंकअप किया गया था। इस दौरान वो मीडिया पर इसका ठीकरा फोड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में आएशा जुल्का सरप्राइज होकर इसके बारे में बात कर रही हैं।

आएशा जुल्का ने कई शानदार फिल्में की हैं। उस दौरान उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया था और इस लिस्ट में अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और अरमान कोहली जैसे सितारे शामिल हैं। हालांकि किसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मौजूद है। उस दौरान कई आर्टिकल्स इनको लेकर छपते थे।

More from Filmibeat

Read more about: ayesha jhulka
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X