सलमान खान को लेकर आयशा जुल्का ने किया खुलासा, उस वक्त जरूरतमंदों के लिए करते थे ये काम!

सुपरस्टार सलमान खान और आयशा जुल्का एक वक्त काफी पसंद किए जाते थे और उन्होने साथ काम भी किया है। लेकिन सलमान खान कितने अच्छे और बड़े दिलवाले व्यक्ति शुरु से ही रहे इसको लेकर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक खुलासा किया है। दरअसल अभिनेत्री ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि सुर्खियों में है। आयशा की मानें तो सलमान खान शुरु से ही एक प्यारे इंसान रहे हैं।
आयशा जुल्का ने बताया कि किस तरह से सलमान खान हर शूटिंग के बाद अपना खाना पैक कर लेते थे और किसी जरुरतमंद को इसके लिए तलाश करते थे। रात के वक्त भी वो अपनी कार से उतरकर जरूरतमंद को खाना देते थे,
अगर वो सो रहा होता था तो उनको जगाकर वो खाना देते थे। इसके बाद आयशा का बयान चर्चा में है और सलमान खान के फैन सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले हर इंसान को उनकी सच्चाई पता है। वर्कफ्रंट पर आयशा जुल्का एक वेब सीरीज को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में है। जी हां, वो तनुजा चंद्रा की थ्रिलर सीरीज 'हश हश' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हैं।
इस सीरीज में उनके साथ जूही चावला, सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी नजर आने वाली हैँ। इसके अलावा सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












