ऋतिक और टाइगर के बाद.. रणबीर बनेंगे 'सुपरहीरो '

ड्रैगन में रणबीर कपूर के किरदार के पास होगी मैजिकल शक्ति, निर्देशक अयान मुखर्जी ने किया खुलासा।

एक तरफ रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। साथ ही वह जल्द ही जग्गा जासूस के प्रमोशन की शुरुआत भी करने वाले हैं।

इसी बीच ड्रैगन में उनके किरदार के दिलचस्प पहलू का खुलासा हो गया है। यह जानकारी इस फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने दी है। ड्रैगन नाम से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का एक्स्ट्रा डोज होगा।

Ranbir Kapoor

इस फिल्म में रणबीर कपूर ड्रैगन की टाइटल भूमिका निभा रहे हैं। जिसके पास आग से जुड़ी हुई अंदरूनी शक्ति होती है। अयान ने कहा है कि यह रणबीर के करियर के लिए सबसे अनदेखा और अनोखा किरदार होगा।

अयान ने इस बारे में आगे कहा कि इस फिल्म के लिए रणबीर को पहले से कड़ी तैयारी करनी होगी। हम इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में एक मैजिकल दुनिया दिखाई देगी। रणबीर का किरदार इसी दुनिया का हिस्सा होगा। रणबीर के लिए यह फिल्म एक्शन, डांस और रोमांस के साथ कई अलग तरह का अनुभव लेकर आएगी।

इस फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पहले की फिल्मों से बेहद अलग है। मैंने इस बार रणबीर के लिए इस फिल्म में स्पेशल प्लानिंग की है। मैं इस फिल्म का काम शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। हमारी स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है। हम केवल रणबीर के साथ प्रोजेक्ट शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर की यह तीसरी फिल्म होगी। वह दोनों इससे पहले वेकअप सिड और ये जवानी है दिवानी में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी रणबीर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X