अयान मुखर्जी का सरप्राइज़ - ब्रह्मास्र पार्ट 2, अगस्त में होगा पहला धमाका
बॉलीवुड में लॉकडाउन के कारण काफी फिल्मों की रिलीज़ डेट से लेकर शूटिंग शेड्यूल तक बदल चुके हैं। अब धीरे धीरे चीज़ें पर पटरी पर लौट रही हैं और सारा काम राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड से आगे बढ़ रहा है।
खबर है कि ब्रह्मास्त्र का सारा काम पोस्ट प्रोडक्शन दौर में चल रहा है लेकिन इसके साथ ही अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र 2 पर भी काम शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र की दो हफ्तों की शूटिंग अभी भी बाकी है जिसे निपटाते ही अयान मुखर्जी ब्रह्मास्र 2 के काम पर जुट जाएंगे। अब वो नहीं चाहते कि दोनों फिल्मों के बीच ज़्यादा दूरी रह जाए।
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो फिल्म के लिए दिसंबर की रिलीज़ डेट तय की गई है लेकिन अब ये देखना है कि लॉकडाउन के बाद क्या ये फिल्म वाकई दिसंबर में रिलीज़ हो पाती है।
लेकिन फिलहाल के प्लान की मानें तो अगस्त से अयान मुखर्जी फिल्म के प्रोमो रिलीज़ करना शुरू कर देंगे जो अगस्त से शुरू होकर फिल्म के दिसंबर रिलीज़ तक जारी रहेंगे।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












