रणबीर-कैटरीना को करीब लायेंगे अयान मुखर्जी

By Priya Srivastava

Wake up Sid director Ayan Mukherjee is now going to take Katrina Kaif and Ranbir Kapoor to get closer.
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे। इस बार फिल्‍म होगी अयान मुखर्जी की। पिछले कई महीनों से इन दोनों में दूरियां आ चुकी थी, लेकिन फिर से दोनों अयान की फिल्म में साथ नजर आयेंगे तो दिल की दूरियां भी खत्‍म हो जायेंगी।

अभिनेत्री कटरीना कैफ की प्रोफेशनल लाइफ अच्छे तरीके से चल रही है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आने से वह हताश और परेशान है। एक तरफ पूर्व प्रेमी है तो दूसरी तरफ करियर और लगता है कि कैट दोनों को साथ में लेकर चलना चाहती हैं। 2010 में शीला की जवानी से सबको हैरान करने वाली कटरीना का अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से इस साल की शुरुआत में ही ब्रेक-अप हो गया था।

दूसरी तरफ सलमान खान के साथ भी रिश्ते में खटास आ चुकी थी, लेकिन फिर भी वह उनके साथ एक था टाइगर में साथ काम करने जा रही हैं। इधर अयान मुखर्जी की नयी फिल्म के लिए कैट को साइन किया है, जिसमें उनके साथ मुख्य किरदार निभायेंगे रणबीर कपूर। अब कटरीना इस बात से तनाव में हैं, चूंकि दोनों में दूरियां आ चुकी हैं और ऐसे में उनके साथ स्क्रीन पर रोमांटिक सीन देना बेहद कठिन हो जायेगा।

हालांकि प्रोफेशनल स्तर पर कैट भी बेहद मजबूत हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आयेगी। कैटरीना की इस बात के बाद हो सकता है कि वेक अप सिड के निर्देशक अयान दोनों को पास लाने में कामयाब हो जायें। अयान दोनों के ही करीबी मित्रों में से एक हैं। इसके बावजूद कट्रीना को निर्णय लेने में परेशानी हो रही है, लेकिन अयान ने भी तय रखा है कि वह कट्रीना को ही लेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X