#SHOCK सुपरहिट फिल्म...ब्लॉकबस्टर फिल्म...सुपरस्टार फिल्म...डिब्बाबंद!
रणबीर कपूर आजकल ऐ दिल है मुश्किल और दत्त के अलावा क्या कर रहे हैं, तो जवाब होता था, अयान मुखर्जी की सुपरहीरो फिल्म। जो 10 साल तक तीन पार्ट में बनेगी। फिल्म के लिए आलिया भट्ट को फाइनल किया गया।
लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो करण जौहर इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ज़्यादा आश्वस्त नहीं है और यही कारण है कि उन्होंने अयान मुखर्जी को किसी और स्क्रिप्ट पर काम करने की सलाह दी है।
[बस एक मुलाकात और सलमान - रणबीर साथ!]
यानि कि अब रणबीर कपूर कौन सी फिल्म में काम कर रहे हैं? पता नहीं। कुछ दिनों पहले भी रणबीर से जब अयान की सुपरहीरो फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यही कहा कि उन्हें नहीं पता कितना काम हुआ है।
ये फिल्म बहुत पुरानी हो चुकी है। करण जौहर का मानना है कि सुपरहीरो फिल्म का हाल ज़्यादा अच्छा नहीं होता। शाहरूख खान की रावन का हाल पूरे बॉलीवुड ने देखा। और बेहतरीन सुपरहीरो फिल्म बनाने का बजट और टेक्नीक दोनों ही फिलहाल उनके पास नहीं है।
जानिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनके बारे में बस बातें होती हैं पर ये फिल्में बनती ही नहीं -


Click it and Unblock the Notifications