ब्रह्मास्त्र के सेट से सामने आईं दंग कर देने वाली तस्वीरें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की दमदार फिल्म!
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर कई सालों से चर्चा रही है और अभी भी इस फिल्म को लेकर ये तय नहीं हो पाया है कि फिल्म कब धमाका करने वाली है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन व नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे।
लेकिन इस वक्त फिल्म के निर्देशक अया मुखर्जी ने एक कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। ये तस्वीरें फिल्म के सेट से सामने आ रही है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

ऐसा काफी कम देखने को मिला है कि ब्रह्मास्त्र से किसी तरह की कोई तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अयान मुखर्जी ने लिखा है.. Flashes of Times.

कई साल पूरे हो चुके हैं
ब्रह्मास्त्र के ऐलान को कई साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी फिल्म की रिलीज डेट का कुछ अता पता नहीं है। ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई भी की। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कई बार शुरू हुई और कई बार अटकी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
पिछले साल कोरोना की वजह से लटकी तो इससे पहले भी स्टारकास्ट के शेड्यूल की वजह से देरी हुई। ये फिल्म देर से बनी तो बनी लेकिन एक प्रेम कहानी इस फिल्म के दौरान जरुर शुरु हो गई थी। जी हां, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी फिल्म के दौरान एक दूसरे करीब आए।

शानदार फिल्म
अब दोनों के शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। इन दोनों ने अपनी प्रेम कहानी का ऐलान पहले ही कर दिया था। रणबीर कपूर काफी समय से किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की बात करें तो इस वक्त वो ब्रह्मास्त्र के अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। आलिया भट्ट काफी बेहतरीना अदाकारा हैं।


Click it and Unblock the Notifications